फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हादसे में गाजीपुर के डीपीओ व छात्रा घायल

Sat, 19 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे जिले के भपटा निवासी गाजीपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव की कार एक छात्रा को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर हाईवे के किनारे पलट गई। दुर्घटना में छात्रा व डीपीओ घायल हो गए।
विज्ञापन


छात्रा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है और डीपीओ को परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि निजी कार चालक सुरक्षित है। घायल बालिका के परिवारीजन ने कार मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर बंधुआकला थाने में दी है।

बंधुआकला क्षेत्र के ओझा का पुरवा खोखीपुर निवासी सुनील ओझा की बेटी श्रेया ओझा (16) क्षेत्र के निजी स्कूल में कक्षा-11 की छात्रा है। शुक्रवार को श्रेया स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर एक बजे साइकिल से लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गांव की ओर जाने के लिए मुड़ी, तभी सुल्तानपुर से लखनऊ जा रही कार ने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लिया, लेकिन कार छात्रा को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे पलट गई।
विज्ञापन

कार चालक महेंद्र व मऊ के जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव फंस गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला।

चालक को हल्की चोटें आई,जबकि डीपीओ व छात्रा को गंभीर चोटें आईं। दोनाें को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। छात्रा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि डीपीओ को परिवारीजन गोलाघाट स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए।

जानकारी मिलने के बाद सुल्तानपुर डीपीओ शरद कुमार त्रिपाठी, डीसी उमेश तिवारी, सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा व अन्य ने अस्पताल में पहुंचकर हालचाल लिया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें