फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 30 छात्र-छात्राओं को दिया खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण

Mon, 01 Sep 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार स्थित एक इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार के अंतर्गत 30 छात्र-छात्राओं को दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के बैनर तले राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में विद्यालय प्रबंधक असलम खान ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। सेवानिवृत्त लेखाकार यूके कोविद, अंबेडकरनगर के गन्ना विकास अधिकारी डॉ. प्रेमनाथ प्रेम, अयोध्या डीआरपी हार्टिकल्चर के अमित राजन श्रीवास्तव, राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र सुल्तानपुर के पूर्व प्रभारी सागर प्रसाद वर्मा, दुर्गा प्रसाद वर्मा व राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण के प्रभारी अल्गूराम ने 30 छात्र-छात्राओं को जेम, जेली, अचार, मुरब्बा एवं चटनी बनाने का प्रशिक्षण दिया।
शिविर में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद 30 छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें