फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शाहगंज से हटेगा श्रमिकों का जमावड़ा, दरियापुर में मिलेगा काम

Tue, 22 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के दरियापुर ​स्थित लेबर अड्डा पर श्रमिकों की समस्याएं सुनते जिला​धिकारी इंद्रजीत सिंह। संवा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। काम की तलाश में शाहगंज चौराहे पर भटकने वाले श्रमिकों को अब राहत मिलेगी। प्रशासन ने दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे बनाए गए लेबर अड्डे को फिर से सक्रिय किया है। यहां श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने, पंजीकरण कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था शुरू हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने लेबर अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को पंजीकरण कराने तथा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कुछ माह पहले यह लेबर अड्डा रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा के उद्देश्य से बनाया गया था। हालांकि, श्रमिक पहले शाहगंज चौराहे पर ही काम की तलाश में जुटते रहे।
अब प्रशासन ने अड्डे को सक्रिय कर श्रमिकों को वहीं रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद तेज की है। लेबर अड्डे पर श्रमिकों के पंजीकरण के साथ रोजगार संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण के अलावा ई-श्रम कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का रास्ता आसान होगा। निरीक्षण के समय ईओ लालचंद्र सरोज, जिला सूचना अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव समेत श्रम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

163 श्रमिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य शिविर में 163 श्रमिकों की जांच की गई। आगामी शिविरों में एक्सरे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा मिलेगी। इससे श्रमिकों को रोजगार के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

46 श्रमिकों ने कराया पंजीकरण
सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने जानकारी दी कि सोमवार को डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप पर 46 श्रमिकों का पंजीकरण हुआ। पांच श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए। नौ निर्माण श्रमिकों का नया पंजीकरण और चार का नवीनीकरण भी किया गया। श्रमिकों की सुविधा के लिए एक सप्ताह तक सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक पंजीयन शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें