फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गैंगस्टर कोर्ट ने किया एसओ कूरेभार को तलब

Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हत्या के प्रयास व गैंगस्टर एक्ट के आरोप से जुड़े मामले में कई पेशियों से नहीं आ रहे आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट के साथ फरारी की कार्रवाई जारी की, लेकिन थाना प्रभारी कूरेभार रवींद्र कुमार सिंह ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। अदालत ने इसे लापरवाही मानते हुए थानाध्यक्ष को 30 सितंबर के लिए व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
विज्ञापन

कूरेभार थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक कुमार तिवारी ने चार अगस्त 2003 को अयोध्या जिले के इनायतनगर के धुरेहता निवासी आरोपी राजीव उर्फ राजू दूबे व अयोध्या के गोसाईगंज थाने के राजापुर सरैया निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें