कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि सीएमओ।
- फोटो : कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि सीएमओ।
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुधवार को वृद्ध आश्रम आनंद भवन में फेयरडील ग्रामोद्योग सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. भारत भूषण, विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति के न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवमूर्ति पांडेय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश सिंह और घनश्याम श्रीवास्तव शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के बुजुर्गों के भजन कीर्तन से हुआ। अतिथियों ने आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी को वस्त्र और फल का वितरण किया गया।