सीताकुंड घाट पर चल रहा समतलीकरण का कार्य।
- फोटो : सीताकुंड घाट पर चल रहा समतलीकरण का कार्य।
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड घाट पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। घाट के समतलीकरण का कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि एक-दो दिन में काम पूरा हो जाएगा। घाट की प्रकाश व सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। महिलाओं की सुविधा के लिए अस्थाई प्रसाधन सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी के टैंकर भी लगवाए जाएंगे।