फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सद्भावना दिवस पर 110 मरीजों की निशुल्क जांच

Fri, 21 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को सद्भावना दिवस के तहत एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 110 जरूरतमंद मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सक विनोद शुक्ला अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान रक्तचाप और मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। मुख्य आयोजक प्रभात सिंह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मुख्य अतिथि प्रदीप सिंघल ने बताया कि ऐसे शिविरों से गरीब और असहाय लोगों को सीधा स्वास्थ्य लाभ मिलता है। इस मौके पर सत्यदेव मिश्र, शिवांशु राणा मिश्र और पूर्व विधायक राधेश्याम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को दवाएं भी वितरित कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें