करौंदीकला। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी इंद्रजीत ने फेसबुक पर बोलेरो जीप का विज्ञापन देखा। उनका आरोप है कि विज्ञापन में दर्शाया गया था कि वह जीप 90 हजार रुपये में बिक रही है। इंद्रजीत ने मैसेज कर गाड़ी की डिटेल मंगाई और फोन पे के माध्यम से एक मोबाइल नंबर पर 45 हजार रुपये भेज दिए। पैसे भेजने के बाद वह मोबाइल नंबर बंद हो गया। थानाध्यक्ष मो. अकरम खान ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।