फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धोखाधड़ी व जालसाजी का आरोपी बस सर्विस संचालक गिरफ्तार

Sun, 06 Apr 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा सुल्तानपुर के प्रभारी शाखा प्रबंधक दिनेश सिंह का आरोप है कि उनकी शाखा से 28 दिसंबर 2010 को 90 हजार रुपये का ऋण वीरेंद्र कुमार निवासी बहलोलपुर, थाना कुड़वार ने लिया था। वीरेंद्र ने अपनी बहलोलपुर स्थित कृषि भूमि को ऋण के एवज में बंधक रखा था।
विज्ञापन


बीती 12 मार्च को ऋणी वीरेंद्र कुमार ने बंधक भूमि को साजिश के तहत एक पूर्व बैंक कर्मी मोहम्मद इम्तियाज निवासी धरावां, थाना कुड़वार और ममता श्रीवास्तव निवासी पलिया मजरे सरकौड़ा, थाना कुड़वार के नाम बैनामा करवा दिया। इसके बाद मोहम्मद इम्तियाज अहमद ने बंधक भूमि का ताज मोहम्मद निवासी सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर के नाम से बैनामा कर दिया। दिनेश सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ तीन अप्रैल को केस दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि आरोपी बस सर्विस संचालक ताज मोहम्मद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें