फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी आसमान में छाई रही धुंध

Wed, 09 Nov 2016 10:44 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
किसानों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानलेवा बनते जा रहे स्मॉग को लेकर प्रशासन लगातार चौथे दिन भी संवदेनहीन बना रहा। अधिक धुंआ देने वाले वाहनों की न तो चेकिंग हुई और न ही सड़कों पर पानी का छिड़काव जैसे उपाय किए गए। नियंत्रण का उपाय शुरू नहीं होने से आसमान में लगातार चौथे दिन भी धुंध छाया रहा। जहरीली हो चुकी हवा से लोग असहज महसूस करते रहे। शाम के वक्त लोगों को खुली जगहों पर ज्यादा दिक्कतें हुईं। हालांकि प्रशासन ने इस संबंध में उपाय करने का दावा किया है।
विज्ञापन



देेश में स्मॉग के मामले में लखनऊ पहले स्थान पर आने के बाद मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी जिले में जहरीली हवा पर नियंत्रण पाने के कोई उपाय शुरू नहीं हुए। न तो अधिक धुआं देने वाले वाहनों की जांच हुई और न ही सड़कों पर पानी का छिड़काव कराकर नियंत्रण पाने की कोशिश हुई।

दिन भर अधिक धुआं देने वाले वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते रहे। जगह-जगह जाम की समस्या बनी रही। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण का कोई उपाय शुरू नहीं होने से लगातार चौथे दिन भी आसमान में धुंध छाई रही। लोग दिन भर जहरीली गैस से जूझते रहे। शाम के वक्त खुली जगहों पर लोगों को ज्यादा परेशानी रही। प्रदूषण से खुली जगहों पर आंखों में मिर्च जैसी चुभन लगती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें