फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमहट से बस स्टेशन तक फोरलेन मार्ग निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में अमहट से लेकर बस स्टेशन तक लोगों को जल्द ही फोरलेन मार्ग की सुविधा मिल जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने शुरू करा दिया है। करीब 11 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य होगा। फोरलेन होने से मार्ग पर जाम की समस्या से निजात मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

सांसद मेनका गांधी व स्थानीय विधायक सूर्यभान सिंह ने शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन से पयागीपुर से गोलाघाट, अमहट से बस स्टेशन तक मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति दिलाई थी। इसके साथ ही डीएम आवास तिराहे से पीडब्ल्यूडी कार्यालय तक के मार्ग को दो लेन में परिवर्तित करने की मंजूरी दिलाई थी। इस बीच लॉकडाउन की वजह से कार्य सुस्त हो गया।
जनप्रतिनिधियों की पैरवी से लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने अमहट-बस स्टेशन मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्य शुरू करा दिया है। करीब 11 करोड़ रुपये से बनने वाले अमहट-बस स्टेशन मार्ग की पटरियों की खुदाई करके मार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है। अमहट के पास से मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है। कार्य पूरा होने से शहर के इस प्रमुख मार्ग पर जाम की समस्या से निजात मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र कुमार अहिरवार ने बताया कि मार्ग को फोरलेन बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही कार्य पूरा का निर्देश फर्म को दिया गया है। पयागीपुर-गोलाघाट मार्ग को फोरलेन बनाने का कार्य भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें