फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से फ्लाई ओवर पर फर्राटा भर सकेंगे चार पहिया हल्के वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गभड़िया फ्लाई ओवर पर सोमवार से हल्के चार पहिया फर्राटा भर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। 16 से चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू होने से शहर में काफी हद तक जाम से निजात मिल सकेगी। हालांकि भारी वाहनों का संचालन अप्रैल से ही शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर के गभड़िया फ्लाई ओवर की मरम्मत के लिए प्रशासन की इजाजत के बाद पीडब्ल्यूडी ने 22 फरवरी से यातायात का संचालन बंद कर दिया था। 22 फरवरी से आठ मार्च के बीच लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने फ्लाई ओवर की मरम्मत कराकर कार्य पूरा कर दिया।
जाम की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने 11 मार्च से दो पहिया वाहनों का संचालन शुरू करा दिया था। अब 16 मार्च से लोक निर्माण विभाग फ्लाई ओवर पर हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

इसके लिए लोक निर्माण विभाग रविवार को मार्ग पर पड़े मलबे को हटवाएगा। उसके बाद 16 मार्च से हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू होने से जाम से जूझ रहे शहर व पयागीपुर चौराहे पर काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि लोक निर्माण विभाग ने भारी वाहनों का संचालन अप्रैल से शुरू कराने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए अभी पयागीपुर चौराहे पर भारी वाहनों की वजह से कुछ जाम की समस्या बनी रहने के आसार हैं।
फिलहाल हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू होने से जाम की समस्या पर खासकर शहर में काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। अवर अभियंता चक्रधर मिश्र ने बताया कि रविवार को मार्ग पर पड़ा मलबा हटवाकर सोमवार से हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें