फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गभड़िया फ्लाई ओवर पर फर्राटा भर सकेंगे हल्के चार पहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गभड़िया फ्लाई ओवर पर सोमवार की सुबह से हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। वाहनों की आवाजाही शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने रविवार को फ्लाई ओवर के ज्वॉइंट पर ऊपर निकली सरिया को कटवाकर मलबे को साफ कराया। 22 दिनों से बंद आवाजाही शुरू होने से सोमवार से शहर व पयागीपुर चौराहे पर जाम से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के गभड़िया फ्लाई ओवर की मरम्मत के लिए प्रशासन ने 22 फरवरी से यातायात का संचालन बंद कर दिया था। 22 फरवरी से आठ मार्च के बीच लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने फ्लाई ओवर की मरम्मत कराकर कार्य पूरा कर दिया।
जाम की समस्या को देखते हुए 11 मार्च से दो पहिया वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया। सोमवार से लोक निर्माण विभाग फ्लाई ओवर पर हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू कराने की तैयारी में है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने रविवार को मार्ग पर पड़े मलबे को हटवाया।
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान ज्वॉइंट पर ऊपर निकली सरिया को कटवाया गया। सोमवार की सुबह से हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन फ्लाई ओवर पर शुरू हो जाएगा। संचालन से जाम से जूझ रहे शहर व पयागीपुर चौराहे पर काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि भारी वाहनों का संचालन अप्रैल से शुरू हो सकेगा। इसे देखते हुए अभी पयागीपुर चौराहे पर भारी वाहनों की वजह से कुछ जाम की समस्या बनी रहने के आसार हैं। अवर अभियंता चक्रधर मिश्र ने बताया कि सोमवार से फ्लाई ओवर पर हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मलबे को हटवाकर फ्लाई ओवर को साफ करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें