सुल्तानपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार की रात एसपी ने दो निरीक्षकों और चार उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल कर दिया। इसके साथ ही एक उपनिरीक्षक की निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर उसे प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने शुक्रवार की रात पुलिस लाइन से निरीक्षक हीरा सिंह को जयसिंहपुर कोतवाल नियुक्त किया है। जयसिंहपुर कोतवाल बेचू सिंह यादव को कादीपुर का प्रभारी बनाया गया है।
चांदा में तैनात उपनिरीक्षक सैफुल्लाह अहमद को थानाध्यक्ष हलियापुर बनाया गया है। धम्मौर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सीताराम यादव को धम्मौर प्रभारी और धम्मौर थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुड़वार तैनात किया गया ह्रै।
कुड़वार थाने में तैनात उपनिरीक्षक विमल कपूर को थाना करौंदीकलां भेजा गया है। इसके साथ ही हलियापुर थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद की निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने के कारण उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।