फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंभुआ विधायक समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा के लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। लखनऊ में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें केजीएमयू में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया है। चिकित्सकों की टीम उनके संपर्क में आने वालों की छानबीन में जुटी है। विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा है। पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वालों में दहशत है। इसके साथ ही जिले से कराई गई जांच में पिता-पुत्र समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

लंभुआ विधायक के भाई चिंतामणि द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में वे अपने लखनऊ आवास पर थे। दो-तीन दिनों से उनकी तबीयत कुछ खराब चल रही थी। आशंका होने पर विधायक ने शुक्रवार को लखनऊ में स्वयं जांच करवाई थी। जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर लखनऊ के चिकित्सकों की टीम ने उन्हें केजीएमयू में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया है। विधायक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है।
चिकित्सकों ने उनके संपर्क में आने वालों की तलाश कर उन्हें क्वारंटीन करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके अलावा जिले से 99 सैंपलों की कराई गई जांच में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 17 जून को मुंबई से घर पहुंचे लंभुआ के गोपालरायपुर निवासी पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में पॉजिटिव पाई गई मोतिगरपुर के खैरहा गांव निवासी महिला का पति भी संक्रमित मिला है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीनों मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अभी तक 180 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो मरीजों के स्वस्थ मिलने के बाद अब एक्टिव केसों की संख्या 40 रह गई है। जिले में अभी तक 135 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि पांच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें