फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसाई के घर से चार लाख रुपये कीमत के जेवरात व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांपा गांव में सोमवार की रात छत के रास्ते घर में दखिल हुए चोरों ने किराना व्यवसाई के घर से चार लाख रुपये कीमत के जेवरात व 40 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

हलियापुर थाना क्षेत्र के कांपा गांव में माता प्रसाद मौर्य का मकान है। मकान में ही माता प्रसाद किराना स्टोर भी चलाते हैं। सोमवार की रात चोर घर के छत के रास्ते दाखिल हो गए।
चोर कमरे में रखे बक्से को खोलकर चार लाख रुपये कीमत के जेवरात और दुकान के गल्ले में रखे 40 हजार रुपये नगद समेट ले गए। मंगलवार की सुबह जब व्यवसाई का परिवार सोकर उठा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें