गांव निवासी जंग बहादुर के घर में गुरुवार रात करीब नौ बजे बच्चे फिल्म देख रहे थे। चारपाई के पास ही एक लालटेन जल रही थी जो अचानक फट गई। इससे लालटेन में भरा केरोसिन चारपाई पर बैठी भानुमती (45) पत्नी जंग बहादुर, धर्मेंद्र (10) पुत्र मतोले, विपिन (15) पुत्र गुड्डू और ममता (15) पुत्री शिव सागर पर गिर पड़ा।
चारों पर तेल पड़ते ही आग लग गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।