फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चार डॉक्टर

Thu, 22 Aug 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या डॉ. सुशील प्रकाश चौधरी ने बुधवार को बिरसिंहपुर में संचालित संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अपर निदेशक को अस्पताल में कई खामियां दिखीं। सर्जरी रूम में ओपीडी रजिस्टर नहीं मिला। अस्पताल में साफ-सफाई नहीं थी। चार डॉक्टर अनुपस्थित मिले। मरीजों को बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत पर सीएमएस डॉ. राजकमल चौरसिया को फटकार लगाई। उन्हें सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया।

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और सीबीसी मशीन न होने पर सीएमएस से फिर से लिखित में मांग करने के लिए कहा। एडी हेल्थ ने बताया कि बाहर से दवाएं लिखने की शिकायतें ज्यादा मिली हैं। डॉक्टर समय से नहीं बैठते हैं और न ही यहां आवास पर रुकते हैं। इसके लिए उन्हें चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें