फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सराफा दुकान में घुसे चार डकैत अब भी पकड़ से दूर

Sat, 14 Sep 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड का तो खुलासा हो गया, लेकिन दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले पांच में से चार डकैत अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनके अलावा एक लाख का इनामी जौनपुर का अजय यादव और अरबाज का एक साथी भी भूमिगत है। इन बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन



शहर के ठठेरीबाजार में 28 अगस्त को दिनदहाड़े भरत जी सोनी की दुकान में डकैती पड़ी थी। पुलिस की छानबीन में ये सामने आया कि प्रतापगढ़ के हरिपुरा थाना आसपुर के अंकित यादव उर्फ शेखर, अमेठी के आशापुर रूरू थाना मोहनगंज के अरबाज, अमेठी के पूरे चंदई चिलौली थाना मोहनगंज के फुरकान उर्फ गुज्जर, अमेठी के ही जनापुर थाना मोहनगंज के अनुज प्रताप सिंह और जौनपुर के अगरौरा थाना बक्सा के मंगेश यादव ने असलहे के बल पर डकैती डाली थी।

वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इन पांचों डकैतों के अलावा 10 और बदमाश वारदात में शामिल थे। डकैती का मास्टरमाइंड अमेठी के मोहनगंज का विपिन सिंह था, जिसने 29 अगस्त को ही दूसरे मामले में रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और जेल चला गया था।
विज्ञापन



एसटीएफ ने पांच सितंबर को मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके अलावा वारदात में शामिल सचिन, त्रिभुवन, पुष्पेंद्र, विनय शुक्ला, विवेक सिंह, दुर्गेश सिंह और अरविंद यादव को जेल भेजा जा चुका है। मंगेश के साथ सराफा दुकान में घुसे अरबाज, फुरकान, अंकित यादव और अनुज प्रताप सिंह को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। इनके अलावा जौनपुर के लारपुर थाना सिंगरामऊ का अजय यादव उर्फ डीएम व अरबाज का एक साथी भी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। इन सभी पर एक-एक लाख का इनाम घोषित है।




नहीं मिली 50 किलो चांदी
सराफ भरतजी सोनी ने बताया कि उनकी दुकान से सोने के आभूषणों के अलावा करीब 70 किलो चांदी लूटी गई थी। सोने के सारे आभूषण व 20 किलो चांदी पुलिस ने बरामद की है। अभी 50 किलो चांदी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन





टीमें लगातर दे रहीं दबिश
डकैती में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सोमेन बर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें