फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 29वीं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप बी में खेलेंगे जिले के चार खिलाड़ी

Fri, 29 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के चार प्रतिभाशाली एथलीट 29 वीं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप बी में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता एक व दो जून को प्रयागराज में आयोजित होगी। जिसमें खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर बुधवार को हुए ट्रायल में इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें अंकित पटेल, अंतरिक्ष कसौधन, प्रतिभा पाल व प्रिया शुक्ला शामिल हैं। संगठन सचिव महेश कुमार ने बताया कि अंकित पटेल 200 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। प्रतिभा पाल गोला फेंक में चुनौती पेश करेंगी। अंतरिक्ष कसौधन 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। प्रिया शुक्ला 10 किलोमीटर की दौड़ में दम दिखाएंगी। इन खिलाड़ियों ने पिछले कई महीनों से कड़ी मेहनत की है।
कोच महेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खुद को तैयार किया है। चैंपियनशिप में देशभर से कई प्रतिभाशाली एथलीट भाग लेंगे। जिला एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें