फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पीडी के निलंबन के बाद चार संबद्ध कर्मी हटे

Mon, 21 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) में परियोजना निदेशक (पीडी) अशोक कुमार सिंह के निलंबन के बाद प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर डीडीओ गजेंद्र तिवारी ने पीडी कार्यालय में संबद्ध चार कर्मचारियों की संबद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। उनकी जगह डीडीओ कार्यालय से चार नए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस कदम को विवादों में रहे पीडी कार्यालय की व्यवस्था को नए सिरे से पटरी पर लाने की कार्रवाई माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिन कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त की गई है, उनमें अमित कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम, मनोज कुमार श्रीवास्तव और राकेश कुमार सिंह शामिल हैं। इनके स्थान पर सुमित वर्मन, अनुराग कुमार, संजय कुमार मिश्र और योगेंद्र कुमार सिंह को पीडी कार्यालय में संबद्ध किया गया है। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र तिवारी ने बताया कि सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
कुछ महीनों से विवादों में रहा डीआरडीए का पीडी कार्यालय
डीआरडीए का पीडी कार्यालय पिछले कुछ समय से विवादों के कारण चर्चा में रहा है। कर्मचारियों और तत्कालीन परियोजना निदेशक के बीच हुए विवाद का मामला शासन स्तर तक पहुंचा था। इसके बाद परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह के निलंबन की कार्रवाई 17 सितंबर को हुई। अब पीडी कार्यालय में संबद्ध कर्मचारियों को हटाकर नई टीम की तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें