फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। चक शिवपुर गांव में दो दिन पूर्व हुई किशोर की हत्या में चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकशिवपुर गांव निवासी अमर बहादुर वर्मा की गांव के ही हरि नारायण यादव से रंजिश चल रही है। प्राथमिकी के अनुसार पिछले सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अमर बहादुर वर्मा समेत 11 लोगों ने हरि नारायण यादव के घर पर धारदार हथियार से लैस होकर हमला कर दिया था। हमले में हरि नारायण के नाती राममूरत (14) पुत्र सूर्यभान की मौत हो गई थी। हमले में हरि नारायण, परमानंद, सूर्यभान, शशि, देवमती और लक्ष्मी घायल हुए थे।
पुलिस ने बाबा हरि नारायण की तहरीर पर अमर बहादुर, आशीष, जय बहादुर, रामचंद्र, पिंटू, चंपा देवी, राकेश, शत्रुघ्न, संजय, सरिता और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एसओ बल्दीराय अखिलेश सिंह ने बुधवार को हत्या में शामिल संजय, चंपा देवी, शत्रुघ्न और कमला सभी निवासी चकशिवपुर थाना बल्दीराय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें