फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी हत्याकांड के चार आरोपियों को स्वाट टीम ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पखवारे भर पूर्व दिनदहाड़े की गई बीडीसी की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को जिले की स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपियों के पास से फरारी में प्रयोग की गई एक कार भी स्वाट टीम ने बरामद की है। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुरौली पांडेयपुर गांव से जुड़ी है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुरौली पांडेयपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा संजय प्रसाद व सिपाही के साथ बीडीसी आशुतोष मिश्र पहुंचे थे जहां पर उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बीडीसी के पिता शिव शंकर मिश्र की तहरीर पर राजेश पांडेय उर्फ कल्लू, संजय पांडेय, श्रीकांत पांडेय उर्फ विक्की, जगन्नाथ यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, रज्जन यादव के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
पुलिस ने घटना के दिन ही संजय पांडेय, श्रीकांत पांडेय और राजेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था जबकि जगन्नाथ यादव समेत चार लोग फरार हो गए थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह, एसओ गोसाईगंज भगवती प्रसाद यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसपी के निर्देश पर खुद एएसपी ग्रामीण शिवराज पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
बुधवार की सुबह स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह को सूचना मिली कि बीडीसी की हत्या में शामिल जगन्नाथ यादव व अन्य लोग कार से जिले में दाखिल हुए हैं और कहीं फरार होने वाले हैं।
सूचना को स्वाट टीम प्रभारी ने एसओ गोसाईगंज के साथ ही एएसपी ग्रामीण व सीओ जयसिंहपुर दलबीर सिंह को दी। स्वाट टीम के साथ ही गोसाईगंज थानाध्यक्ष ने अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टाटिया नगर चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान एक कार को टीम ने रोका तो उस पर सवार लोगों ने कार को घुमाकर भागने का प्रयास किया। स्वाट व पुलिस टीम ने कार को घेर लिया और उस पर सवार जगन्नाथ यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव और रज्जन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें