फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोर्ट की चेतावनी पर पूर्व मंत्री जंगबहादुर सिंह हाजिर

Sat, 28 Mar 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में हत्या के मुकदमे में बयान दर्ज कराने के लिए पूर्व मंत्री सहित अन्य आरोपी चेतावनी के बाद व्यक्तिगत रूप से हाजिर हुए। इस मामले में बयान दर्ज करने की कार्यवाही बाधित रही। अदालत ने सभी आरोपियों को चार अप्रैल के लिए दोबारा व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के जगदीशपुर के पूरे मतऊ गौरा निवासी शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। वादी ने पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, राम विलास तिवारी, सह आरोपी अशोक कुमार व विजय कुमार को नामजद किया था। उनके खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में सुनवाई चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें