फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व मंत्री सहित अन्य आरोपी तलब

Fri, 06 Mar 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य के खिलाफ चल रहे हत्या के मुकदमे में आरोपियों का बयान दर्ज करने के लिए शुक्रवार को तारीख नियत रही। इस मामले में आरोपी व्यक्तिगत रूप से हाजिर नहीं हुए, जिससे कार्यवाही बाधित रही। अदालत ने पूर्व मंत्री सहित अन्य आरोपियों को 12 मार्च के लिए व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के जगदीशपुर के पूरे मतऊ गौरा निवासी शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी ने पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, राम विलास तिवारी, सह आरोपी अशोक कुमार व विजय कुमार को नामजद किया था। (संवाद)
-
विधायक सीताराम वर्मा के केस में 18 को होगी बहस
सुल्तानपुर। लंभुआ के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा समेत अन्य के खिलाफ चल रहे केस में शुक्रवार को एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में बहस की कार्यवाही बाधित रही। मामले में बहस के लिए 18 मार्च की तारीख तय की गई है। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान 23 फरवरी 2022 को तत्कालीन उड़नदस्ता प्रभारी विपुल उपाध्याय ने लंभुआ विधान सभा के तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी सीताराम वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें चार्जशीट दाखिल होने के बाद मुकदमा एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित है। (संवाद)
विज्ञापन

इंजीनियर हत्याकांड में साक्षी कोतवाल लगातार गैरहाजिर
सुल्तानपुर। जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार हत्याकांड में शुक्रवार को स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पांडेय की अदालत में अभियोजन साक्ष्य पर सुनवाई के लिए तिथि नियत रही। साक्षी अरुण कुमार द्विवेदी गवाही देने के लिए हाजिर नहीं हुए, जिसकी वजह से साक्ष्य की कार्यवाही बाधित रही। अदालत ने मामले में तत्कालीन कोतवाल अरुण द्विवेदी को 18 मार्च के लिए तलब किया है। कोतवाली नगर के बिनोवापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की 17 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी। मामले में जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व सह आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें