फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा विधायक पर लगाया कब्जे का आरोप

Wed, 10 Sep 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने मंगलवार को जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक के लिए बनाए गए आवास पर कब्जा कर निवास बनाने, इसी परिसर में बने दूसरे आवास में और गेस्ट हाउस को आवासीय बनाकर रहने समेत अन्य आरोप लगाए हैं। इस संबंध में विधायक विनोद सिंह ने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें