बाइक पर कुत्ते को बिठाकर ले जाता युवक। -संवाद
भदैंया (सुल्तानपुर)। कुछमुछ गांव में शनिवार की शाम एक विदेशी नस्ल का कुत्ता चोरी हो गया। खेत में काम कर रहे कुछ किसानों ने बाइक पर कुत्ता ले जा रहे एक युवक को मोबाइल में कैद कर लिया। पीड़ित ने फोटो के साथ ही घटना की तहरीर थाने में दी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुछमुछ माधवपुर निवासी आशीष कुमार पाठक ने छह माह पूर्व विदेशी नस्ल (जर्मन शेफर्ड) का कुत्ता खरीदा था। शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से कुत्ता चोरी हो गया। घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं थी।
देर शाम जब वे घर पहुंचे तो कुत्ता नहीं मिला। खोजबीन शुरू की तो कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल दिखाते हुए फोटो दिखाई। फोटो में उन्हें कुत्ते के साथ एक युवक दिखाई दिया। एसओ कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।