अखंडनगर (सुल्तानपुर)। रायपुर गांव में रविवार सुबह घर में एक महिला का शव फंदे के सहारे लटकता मिला। उसके भाई ने हत्या की आशंका जताई है। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के दावनपारा निवासी शैलेश कुमार की बहन ममता (35) की शादी अखंडनगर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी प्रमोद कुमार के साथ हुई थी।
रविवार सुबह ममता का शव कमरे में फंदे के सहारे लटकता मिला। बहन की मौत की जानकारी के बाद पहुंचे शैलेश कुमार ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना के बाद सीओ कादीपुर शिवम मिश्र मौके पर पहुंचे और जांच की।