फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश में प्रौढ़ की कुएं में धकेल कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के भेटुआ गांव में दो गज जमीन के विवाद में पड़ोसी ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर एक प्रौढ़ की कुएं में धकेल कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

परिजनों व ग्रामीणों की मदद से प्रौढ़ को कुएं से निकालकर जब तक सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्जकर शव को पीएम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ गांव निवासी रामअचल (55) और पड़ोसी नंदलाल के बीच रास्ते व जल निकासी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जल निकासी व रास्ता बंद किए जाने को लेकर पड़ोसी नंदलाल से विवाद शुरू हो गया। विवाद के बीच नंदलाल अपने परिजनों के साथ मिलकर विवादित जमीन पर कुएं से सटाकर नींव खोदने लगा।
विज्ञापन

राम अचल के विरोध करने पर नंदलाल ने अपनी पत्नी रेनू और बेटे दुर्गेश के साथ मिलकर राम अचल को दबोच लिया और तीनों ने उसे कुएं में फेंक दिया।
घटना के समय मौजूद राम अचल के परिवारीजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राम अचल को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से किसी तरह बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से रामअचल को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र नीरज कुमार की तहरीर पर नंदलाल, उसकी पत्नी रेनू और बेटे दुर्गेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है ।
मृतक की पुत्री ममता ने बताया कि काफी दिनों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। विपक्षी हमारे घर के सामने रखे छप्पर को हटाना चाह रहे हैं। कहा कि शुक्रवार सुबह पड़ोसी नंदलाल नींव खोद कर दीवार खड़ी कर रहे थे।
विज्ञापन

पिता के विरोध करने पर नंदलाल अपनी पत्नी व बच्चे के साथ मिलकर उसके पिता को कुएं में धकेल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
मृतक राम अचल की असामयिक मौत के बाद पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। मृतक दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के ऊपर पत्नी, चार बेटियों व एक बेटे की जिम्मेदारी थी। राम अचल अपनी तीन बेटियों की शादी कर चुका है। एक बेटी और बेटा अविवाहित है। राम अचल की मौत के बाद परिवार को चलाने का सहारा चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें