फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूबेपुर में स्थापित मशीन से बने पुष्टाहार के तीनों सैंपल पास

विज्ञापन
दूबेपुर ब्लॉक में तैयार किया जा रहा पुष्टाहार। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड में पुष्टाहार बनाने की स्थापित मशीन से निर्मित पुष्टाहार के तीन सैंपल मानकों पर खरे उतरे हैं। प्रयोगशाला ने इसे पास कर दिया है। पांच सैंपल और पास होने पर स्थानीय स्तर पर निर्मित पुष्टाहार का वितरण दो विकास खंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों को शुरू हो जाएगा। एनआरएलएम इसकी तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार देने के लिए शासन के निर्देश पर एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) ने नई योजना तैयार की थी। शासन के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से एनआरएलएम ने जिले में ही आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों को स्थानीय स्तर पर पुष्टाहार बनाने का निर्णय लिया। मंजूरी के बाद दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर पुष्टाहार बनाने की मशीन को दो माह पहले विकास विभाग ने लगवाई थी। मशीन का संचालन पिछले माह शुरू कराया गया। शासन ने मशीन से निर्मित पुष्टाहार की गुणवत्ता की जांच कराने के बाद ही उसके वितरण का निर्देश दिया है। समूह की महिलाओं की ओर से तैयार विभिन्न श्रेणी के पुष्टाहार के तीन नमूनों को जांच के लिए एनआरएलएम ने प्रयोशाला लखनऊ को सैंपल भेजा था।
एनआरएलएम के जिला प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग तिथियों पर भेजे गए तीनों सैंपल मानक पर खरे पाए गए हैं। तीनों सैंपल को प्रयोगशाला ने पास कर दिया है। अभी विभिन्न क्वालिटी के पांच सैंपल और प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजे जाने हैं। ये पांच सैंपलों के मानक पर खरे उतरने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानीय स्तर पर समूह की ओर से तैयार पुष्टाहार का वितरण शुरू हो जाएगा। दूबेपुर में तैयार पुष्टाहार का वितरण कुड़वार व दूबेपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों को किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह में पांच सैंपल भेजने की तैयारी
एनआरएलएम उपायुक्त जीतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दूबेपुर में स्थापित मशीन से निर्मित पुष्टाहार का तीन सैंपल पास हो गया है। विभिन्न क्वालिटी के पांच और सैंपल जांच के लिए भेजे जाने हैं। एक सप्ताह में पांचों सैंपल जांच के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें