जिला अस्पताल में चिकित्सक, नगर पालिका व मलेरिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक विनो?
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर में प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक दवा का छिड़काव कराया जाएगा। इस बारे में सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों, मलेरिया विभाग के अधिकारियों व नगर पालिका कर्मियों के साथ बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने शहर में अभी तक एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
सीएमएस कार्यालय में बैठक के दौरान सभासदों ने विधायक को बताया कि शहर में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ने के बाद भी नगर पालिका व मलेरिया विभाग निष्क्रिय बना है। दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इस पर विधायक ने मौके पर ही जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों को प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को इसकी समीक्षा की जाएगी। बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीएल रस्तोगी, जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल समेत कई लोग मौजूद थे।