फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से ठंड में हुआ इजाफा

Thu, 01 Dec 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सवेरे पड़ी कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में घना कोहरा होने से ठंड में इजाफा हो गया है। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक सड़कों पर यातायात बाधित रहा। कोहरे से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह के समय कड़ाके की ठंड  मेें छोटे बच्चे स्कूल गए। पूर्वाह्न करीब साढ़े 11.0 बजे धूप निकलने पर ठंड से कुछ राहत  मिली। दिन भर आसमान में हल्की धुुंध छाई रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा  रहने और दोपहर बाद धूप निकलने का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन



कोहरे के कहर के प्रकोप से ठंड में वृद्घि हो गई है। कोहरे से रात और सुबह के समय लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। लोग चार पहिया व दो पहिया  वाहन की  हेडलाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर हुए। सुबह के समय हो रही कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चे स्कूल गए।

ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कड़ाके की ठंड शुरू हो जाने के बाद भी शहर समेत अन्य जगहों पर अलाव  नहीं जले है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे कोहरा साफ हो जाने से लोगों को ठंड से  कुछ राहत मिल गई। दिन भर आसमान में हल्की  धुंध छाई रही। मौसम विभाग के मुताबिक  शुक्रवार को सुबह कोहरा रहने और दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें