जिले में चल रही पछुआ हवा ने सोमवार को गलन बढ़ा दी है। लोग गलन भरी ठंड से परेशान रहे। कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बर्फीली हवाओं से गलन में भी कमी नहीं आ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फवारी से गलन भरी ठंड बरकरार है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को ठंड में वृद्घि होने और दिन में धूप निकलने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को ठंड में इजाफा होने और दिन में धूप निकलने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ.योगेंद्र कुमार सिंहनागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा।
न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता 79-43 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 3.5 किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई।