फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

Mon, 28 Dec 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चल रही पछुआ हवा ने सोमवार को गलन बढ़ा दी है। लोग गलन भरी ठंड से परेशान रहे। कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बर्फीली हवाओं से गलन में भी कमी नहीं आ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फवारी से गलन भरी ठंड बरकरार है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार को ठंड में वृद्घि होने और दिन में धूप निकलने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को ठंड में इजाफा होने और दिन में धूप  निकलने का  अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव  कृषि विश्वविद्यालय  कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ.योगेंद्र कुमार सिंहनागा ने  बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा।

न्यूनतम तापमान 6.0  डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम  तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम  रहा। मौसम में आर्द्रता 79-43 फीसदी  रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 3.5 किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें