फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बच्चों पर बरसाए फूल, टीका लगा किया स्वागत

Sat, 29 Jun 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन पर फूल बरसाए गए। स्कूलों के परिसर को रंगोली और गुब्बारों से सजाया गया। विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा। स्कूल पहुंचने पर बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत हुआ और हलवा-खीर खिलाई गई।
विज्ञापन



पहले दिन सभी स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियों और मनोरंजन को शामिल किया गया। कुछ स्कूलों में अभिभावकों को भी बुलाया गया और बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यापक बच्चों को बुलाने के लिए उनके घर भी पहुंचे। बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के सभी 2064 विद्यालयों में बच्चों का उत्सवपूर्वक स्वागत किया गया। 1450 प्राथमिक और 343 उच्च प्राथमिक के साथ ही 271 कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों व विद्यालय स्टाफ ने मौजूद रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। दो दिवसीय समर कैंप के पहले दिन पर्यावरण जागरूकता और मनोरंजन के कार्यक्रम करवाए गए।
विज्ञापन




गुब्बारों से सजाए गए स्कूल
कुड़वार। ब्लाॅक के सभी परिषदीय स्कूल रंगोली, गुब्बारों से सजाए गए थे। शिक्षक, शिक्षिकाएं फूल, रोली, चंदन लेकर गेट पर मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया। कंपोजिट विद्यालय कुड़वार द्वितीय, उच्च प्राथमिक देवलपुर, कंपोजिट विद्यालय पूरे ऋषि, राजापुर, कुड़वार प्रथम, बहुबरा, प्राथमिक विद्यालय पूरे शिवदयाल, चितईपुर समेत सभी विद्यालयों में बच्चों को रोली चंदन लगाकर स्वागत करने के साथ मिष्ठान, हलुआ खिलाया गया। रणधीर सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, देशराज, फैयाज हुसैन, सुमन राय, संध्या यादव, राजेश शर्मा, पूनम तिवारी, सागर मती, नेहा श्रीवास्तव, शिल्पा सिंह, नीतू सिंह, अर्चना तिवारी, राधारानी तिवारी आदि ने बच्चों को टीका लगाया।

इंसेट
बच्चों के बीच हुईं प्रतियोगिताएं
भदैयां। भदैंया के उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान दो दिवसीय समर कैंप के आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता कराई गईं। बच्चों को स्कूल व घर पर पौधरोपण, जल संचयन जलवायु की जानकारी दी गई। कंपोजिट विद्यालय शंभूगंज, प्राथमिक विद्यालय भरसारे, बेलासदा समेत सभी स्कूलों मेंं बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया है।

इंसेट

रोज स्कूल आने को किया प्रेरित
कादीपुर। कादीपुर विकासखंड के सभी परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार को बच्चों का स्वागत किया गया। रोली-चंदन लगाकर उन्हें कक्षा में प्रवेश कराने के बाद समर कैंप का आयोजन हुआ। अध्यापकों ने बच्चों को रोजाना स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।


इंसेट
सामाजिक दायित्व भी बच्चों को बताए
दूबेपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर द्वितीय में बच्चों का रोली, चंदन, कुमकुम अक्षत से टीका लगाकर मंत्र उच्चारण तथा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इसके बाद बच्चों को उनके सामाजिक दायित्वों का बोध कराते हुए पौधरोपण व ग्लोबल वार्मिंग और उनके कर्तव्य बताए गए। कम से कम एक पौधा अपने विद्यालय व घर में लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। अंत में बच्चों को हलवा खिलाया गया। विद्यालय के बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक दिलीप पांडेय, अध्यापक योगेश तिवारी उम्मे सबिहा, अर्जुमंद बानो, अनुदेशक चेतना सिंह, ममता अग्रहरि रसोइया शोभावती शिवपति बिन्ना आदि उपस्थित रहे।

इंसेट
समर कैंप की दी जानकारी
करौंदीकला। लघु माध्यमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर में पूर्व प्रधानाध्यापक राम विनय सिंह, राजनाथ पाल, विजय पाल पाण्डेय समेत अन्य ने बच्चों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया कंपोजिट विद्यालय रमसापुर में सभी बच्चों को समर कैंप की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें