फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जगन्नाथ रथयात्रा पर की पुष्पवर्षा

Wed, 22 Jul 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर के चौक घंटाघर के पास जगन्नाथ रथयात्रा के स्वागत के लिए खड़ी महिलाएं। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इस्कॉन की ओर से निकली जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर भारत विकास परिषद, कुशभवनपुर शाखा ने श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्य किए। परिषद ने चौक घंटाघर स्थित पूजा वस्त्रालय पर पुष्पवर्षा, बूंदी प्रसाद वितरण और शीतल जल सेवा का आयोजन किया।
विज्ञापन

बुधवार को रथयात्रा के आगमन पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का आरती-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। बूंदी प्रसाद और शीतल जल का वितरण भी हुआ। उन्होंने परिषद की सेवा भावना की सराहना की। परिषद के अध्यक्ष रविकांत अग्रहरि, सचिव सच्चिदानंद माधव और मीडिया प्रभारी दीपक जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। परिषद की मातृशक्ति और सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम में आलोक कनोडिया, प्रवीण अग्रवाल, अरुण श्रीवास्तव, प्रशांत टंडन, शैलेंद्र बरनवाल, विष्णु अग्रहरि, इशू अग्रहरि, रवि अग्रहरि, मनोज कसौधन और विशाल गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें