फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर आस्था का सैलाब, लगा जाम

Thu, 30 Jan 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
डायवर्जन से नाराज लोगों की पुलिस से हुई बहस।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए बुधवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। आस्था के सैलाब से जिले के सभी हाईवे चोक हो गए। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। प्रयागराज की ट्रेनें दोपहर तक कैंसिल होने से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मंगलवार रात हुए हादसे के बाद प्रशासन ने जिले की सीमाओं पर वाहनों को रोक दिया। प्रतापगंज, उतुरी, कूरेभार, चांदा, हलियापुर में बैरीकेडिंग लगाते ही वाहनों की कतार लग गई। देखते ही देखते हालात बेकाबू होने लगे। श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचने के चक्कर में पुलिस से भी उलझने लगे। अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर बार्डर एरिया को सील कर दिया गया। साथ ही बसों का भी संचालन रोक दिया गया।

प्रयागराज से श्रद्धालुओं को निकालने के बंदोबस्त के तहत 10 स्पेशल ट्रेनें और 40 बसों को खाली ही प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। दोपहर बाद जब हालात कुछ काबू हुए तो रुक-रुककर निजी वाहनों को प्रयागराज की ओर छोड़ा गया। इधर, सीमाओं को सील करने से प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग, वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग, टांडा-बांदा राजमार्ग पर दिनभर जाम लगा रहा। शहर के किनारे वाले चौराहे चोक रहे। श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी घंटों जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन


डीएम कुमार हर्ष व एसपी कुंवर अनुपम सिंह खुद सड़क पर उतरे और चौराहों की स्थिति को देखा। श्रद्धालुओं से बातचीत की, और उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द ही उन्हें महाकुंभ के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें