सुल्तानपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 13 से 17 दिसंबर के बीच पयागीपुर क्षेत्र स्थित एक लॉन में प्रांतीय कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन में पांच से सात हजार कन्याओं को संस्कृति, आत्मरक्षा, योग यज्ञ विज्ञान व स्वावलंबन आदि विषयों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
शुक्रवार को पयागीपुर स्थित गनपत सहाय पीजी कॉलेज में इसकी जानकारी देते हुए शांतिकुंज के प्रतिनिधि आशीष सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की कन्याओं के लिए यह शिविर पहली बार सुल्तानपुर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए गायत्री परिवार सभी कन्याओं से आह्वान कर रहा है।
उनके साथ मौजूद शांतिकुंज के मंगल ने बताया कि इस कार्यक्रम में अनेक प्रदर्शनियां लगायी जाएंगी। अनुष्ठान में गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. चिन्मयानंद भी प्रतिभाग करेंगे। स्थानीय स्तर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोग भी इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।