गोसाईगंज। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार शाम बम्हरौली के पास सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में ऑटो पर नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। ऑटो पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
विज्ञापन
दुर्घटना में कूरेभार निवासी कौशर जहां (48), मैसर जहां (45), अमेठी के भादर निवासी सोनू देवी (36), धनपतगंज निवासी मुस्कान मोदनवाल (26) व वैष्णवी (19) घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया गया। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)