फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में पलटी कार, महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के सेमरी बाईपास के पास शुक्रवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में कार पर सवार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के बलेसर क्षेत्र के नसीराबाद निवासी विनोद सिंह (48) शुक्रवार को कार से परिवारीजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे। सेमरी बाईपास पर लहौटा मोड़ के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गई।
ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल विनोद सिंह, सुमन सिंह (45), रूद्र प्रताप (36), तन्मय (10) व प्रदीप (16) को पीढ़ी भीखूपुर के पास स्थित टोल प्लाजा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें