फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों से सोमवार की रात रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई चक्र फायरिंग की। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ रायफल, रिवॉल्वर व कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में इस्तेमाल के लिए सोमवार की रात गोसाईंगंज के हयातनगर के पास मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान असलहों से लैस कई लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने मिट्टी की खोदाई कर रहे लोगों से रंगदारी मांगी।
मजदूरों ने बताया कि मिट्टी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए खोदी जा रही है तो बदमाशों का पारा चढ़ गया। हथियारों से लैस बदमाशों ने कई चक्र हवाई फायरिंग की। फायरिंग से मिट्टी की खोदाई कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे गोसाईंगंज प्रभारी श्याम नारायण पांडेय व अन्य पुलिस कर्मियों ने दिनेश शर्मा, कृष्ण कुमार उर्फ दीपक, नीरज शर्मा, श्रीश उर्फ मोनू और रमेश निवासीगण हयातनगर थाना गोसाईगंज को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रही कंपनी के सुपरवाइजर सुमेर सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रायफल, एक रिवाल्वर और कारतूस बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें