फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल उपकरण सप्लायर समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में रविवार को एक मेडिकल उपकरण सप्लायर समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। मेडिकल उपकरण सप्लायर के कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम को आनन-फानन में बंद करा दिया गया। ब्लड बैंक समेत अन्य जगहों को सैनिटाइज कराया गया। मेडिकल उपकरण सप्लायर के संपर्क में आए जिला अस्पताल के लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच लखनऊ से आई रिपोर्ट में शहर के शास्त्रीनगर निवासी एक मेडिकल सप्लायर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना से खलबली मच गई।
रिपोर्ट पर डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल में चल रहा रक्तदान कार्यक्रम आनन-फानन में बंद करा दिया गया। प्रशासन के निर्देश पर ब्लड बैंक समेत अन्य जगहों पर सैनिटाइज कराया गया। बताते हैं कि मेडिकल उपकरण सप्लायर जिला अस्पताल में भी उपकरण समेत अन्य सामानों की आपूर्ति करता था।
विज्ञापन

इसकी वजह से सप्लायर का जिला अस्पताल के कुछ चिकित्सकों व कर्मियों के पास नियमित आना-जाना लगा रहता था। सप्लायर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आए जिला अस्पताल के कार्मिकों व चिकित्सकों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
सप्लायर के साथ ही अखंडनगर के उनुरखा गांव का एक युवक का पूरा परिवार ही पॉजिटिव पाया गया है। युवक 10 जून को बस से अपनी पत्नी व दो पुत्रों के साथ नोएडा से अपने घर पहुंचा था। 12 जून को युवक के पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसकी पत्नी व दोनों बच्चों का सैंपल जांच के लिए भेजा था।
रविवार को आई रिपोर्ट में तीनों पॉजिटिव पाए गए। दोनों बच्चों में एक की उम्र आठ व एक की 12 वर्ष है। इसके साथ ही गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी एक छह वर्षीय बच्ची पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची अपने पिता व मां के साथ प्राइवेट कार से 10 जून को घर आई थी। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने रिपोर्ट जारी की है।
सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 152 नमूनों की रिपोर्ट में पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर उपचार शुरू करा दिया गया है। पांच नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। अभी तक 85 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक मरीज की पूर्व में मौत हो चुकी है। 35 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें