फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खोदाई के दाैरान मिली पांच फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा

Sun, 13 Apr 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 मिट्टी खोदाई में निकली हनुमान प्रतिमा।
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। फूलपुर गांव में मकान निर्माण के लिए हो रही खोदाई में वर्षों पुरानी पांच फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा मिली है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन मिली प्रतिमा ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बनी है। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने प्रतिमा की पूजा-अर्चना शुरू की है।
विज्ञापन


गांव निवासी सुरेश पांडेय शनिवार सुबह मकान निर्माण के लिए जेसीबी से जमीन की खोदाई करवा रहे थे। चालक को जमीन से करीब आठ फीट नीचे हनुमान जी की प्रतिमा दिखाई पड़ी। वहां मौजूद लोग हनुमान जी की प्रतिमा देखकर चकित रह गए।
जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष शारदेंदु द्विवेदी ने ग्रामीणों के साथ प्रतिमा की साफ-सफाई की। गंगा जल से स्नान कराने के बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा की पूजा-अर्चना शुरू कर दी। पुरातत्व टीम भी गांव पहुंच गई। टीम के मुताबिक पत्थर से बनी प्रतिमा करीब सौ वर्ष पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें