फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लूट की साजिश कर रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदीकला क्षेत्र में थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम ने अमरेमऊ के पास दो बाइकें खड़ी कर लूट की साजिश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजेंद्र प्रसाद, रामवचन, हरिश्चंद्र, सोहनलाल व बजारी निवासीगण गोंडा के रूप में हुई।
विज्ञापन

इन पर प्रदेश के गोंडा, बलरामपुर, महाराजगंज, मथुरा, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, चित्रकूट, बहराइच, अंबेडकर नगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ में लूट, टप्पेबाजी, नकबजनी सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों के पास 28,100 रुपये, दो तमंचा व चार जिंदा कारतूस सहित घटना कारित करने के उपकरण मिले। बदमाशों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें