फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे पांच श्मशान स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में श्मशान स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने करीब सवा करोड़ रुपया मंजूर किया है। पंचायतराज विभाग ने ग्राम पंचायतों में इसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदनों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में जिले को पांच श्मशान स्थल आवंटित किया है। आवंटित श्मशान स्थल ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे। इसके निर्माण के लिए शासन ने प्रति श्मशान स्थल 24 लाख रुपये की दर से करीब सवा करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायतराज विभाग ने ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे थे। विभाग की ओर से सूचना जारी होने के बाद श्मशान स्थल के लिए 30 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

आवेदन मिलने के बाद पंचायतराज विभाग इसका सत्यापन करा रहा है। सत्यापन के लिए ग्राम पंचायत के आवेदनों को ब्लॉकों पर भेजते हुए रिपोर्ट मांगी गई है। ब्लॉक से रिपोर्ट मिलने के बाद भी ही ग्राम पंचायतों का चयन हो सकेगा।
उधर, श्मशान स्थल की स्वीकृति की सूचना मिलने के बाद कई ग्राम पंचायतों ने उसे अपने यहां आवंटित कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। फिलहाल अभी जांच रिपोर्ट ब्लॉकों से नहीं आई है।
शासन ने संख्या को कम देखते हुए एक विधानसभा क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत को श्मशान स्थल आवंटित करने को कहा है। इस हिसाब से पांचों विधानसभा क्षेत्र में एक श्मशान स्थल बन सकेंगे। पंचायतराज विभाग इसके मद्देनजर प्रक्रिया में जुटा है।
जिला पंचायतराज अधिकारी निरीश चंद्र साहू ने कहा कि आवेदनों के सत्यापन के लिए उसे ब्लॉक भेजा गया है। ब्लॉक से रिपोर्ट आने के बाद आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें