फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: व्यावसायिक सिलिंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा

Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों और बाजार में किल्लत से नाराज कारोबारियों ने शुक्रवार को विरोध जताया। टेंट एवं कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद को दिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम सहाय मिश्र ने कहा कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि से टेंट, कैटरिंग, डेयरी, मिठाई, होटल व ढाबा कारोबार प्रभावित हो गया है। ज्ञापन के जरिये कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की दरें वापस लेने, ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग उठाई गई।


एनजीटी नियमों में पांच वर्ष की छूट, डिलीवरी भाड़े में कमी और गैस के वैकल्पिक संसाधनों की खोज के लिए अनुसंधान कमेटी गठन की मांग भी की गई। इस मौके पर संजय कुमार, रामदास पोपटनी, बबलू गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह सहित कई कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें