सुल्तानपुर। स्वयं सहायता समूह की बीसी सखियों के बैंकिंग लेन-देन को और बढ़ाया जाएगा। शुक्रवार को अमहट के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में आईसेक्ट संस्था ने अच्छा बैंकिंग कारोबार करने वालीं पांच बीसी सखियों को सम्मानित किया। इन्हें और कारोबार बढ़ाने के टिप्स दिए गए।
पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रदेशों में संस्था के चल रहे व्यवसाय खासकर बैंकिंग कारोबार करने के तरीके को बताते हुए बीसी सखियों को प्रेरित किया। कहा कि सेंटर के माध्यम से बीसी सखियां बैंक ग्राहकों की धनराशि की जमा-निकासी एप के जरिये जल्द कर सकती हैं। बीसी सखियां अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी ग्राहकों को उपलब्ध करा सकती हैं। जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में समूह की करीब 150 बीसी सखियों ने हिस्सा लिया। इसमें आरती पांडेय, शशी, सुंदरी मौर्या, गायत्री देवी व वंदना यादव को सम्मानित किया गया। जिला उपायुक्त केडी गोस्वामी ने महिलाओं को व्यवसाय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।