फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिस को चकमा देकर भागे पांच पशु तस्कर

Sun, 03 Aug 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। मझगवां गांव के पास शुक्रवार भोर हुई मुठभेड़ में कादीपुर पुलिस को चकमा देकर पांच पशु तस्कर भाग निकले। इसका खुलासा शनिवार को एफआईआर दर्ज करने के बाद हुआ। भागने वाले बदमाशों में चार कादीपुर, दोस्तपुर, जौनपुर व जयसिंहपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक तस्कर की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह कादीपुर के मझगंवा गांव के पास पशु तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से मुजफ्फरनगर के सजोई, तितावी निवासी साहिल व रथेड़ी, नई मंडी निवासी नबीद घायल हो गए थे, जबकि सुशील उपाध्याय निवासी बीरी हाजीपुर कादीपुर बच गया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।
कादीपुर पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ की वास्तविक जानकारी का खुलासा नहीं किया था। शुक्रवार सुबह 04.10 पर मुठभेड़ हुई और दिन में 03.35 बजे कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुठभेड़ में कुल आठ लोग शामिल थे, जिनमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर सकी। शेष पांच आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने मवेशी इकट्ठा किए थे, जोकि गोली की आवाज सुनकर भाग निकले। ट्रक के साथ एक बाइक भी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें