फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रथम वर्ष के छात्रों ने सीखा रोबोटिक्स और सर्किट निर्माण

Mon, 19 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के फोरम फोरोनिक्स ने शनिवार को ''डेथ रेस'' रोबोटिक्स इवेंट का आयोजन किया। इसमें इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, सर्किट निर्माण और मोटर नियंत्रण का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
विज्ञापन

एक क्विज के बाद शीर्ष सात टीमों का चयन किया गया। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने मेंटर्स के मार्गदर्शन में सर्किट तैयार किए और अपने बॉट असेंबल किए। इवेंट के मुख्य चरण में प्रतिभागियों को अपने बॉट के माध्यम से बाधाओं वाले एरिना को पूरा करना था। एरिना में ब्रिज, रैंप, स्पीड ब्रेकर और विभिन्न मोड़ जैसी बाधाएं शामिल थीं। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी गंगवार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष एसएम त्रिपाठी, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष विपिन प्रजापति तथा डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर एचवी सिंह सहित प्रोफेसर मणि प्रकाश, अनुराग, पल्लवी, स्नेही, यत्रेश, राज, रुचिन अग्रवाल व प्रदीप कुमार ने इस आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें