फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धम्मौर थाने में खुला पहला पिंक रेस्ट रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। जिले के थानों पर तैनात महिला आरक्षियों की सुविधा के लिए शनिवार को धम्मौर थाने से पिंक रेस्ट रूम खोला गया। इस कक्ष का डीएम और एसपी ने उद्घाटन किया। पिंक रेस्ट रूम में महिला आरक्षी अपने शिशुओं को दुग्धपान कराने के साथ ही आराम करेंगी।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता और एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी शनिवार को धम्मौर थाने बनाए गए गुलाबी रंग के कक्ष का उद्घाटन करते हुए कहा कि महिला पिंक रेस्ट रूम में सिर्फ महिला आरक्षी ही आराम करेंगी। कक्ष में पुरुषों का प्रवेश मना है।
कक्ष में महिला आरक्षी अपने शिशुओं को दुग्धपान भी कराएंगी। कक्ष में टायलेट और बाथरूम भी है। डीएम और एसपी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसओ धम्मौर रवि कुमार सिंह ने डीएम व एसपी को फलदार पौधा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें